अमित शाह, रिजिजू, मुख्यमंत्री सरमा समेत कई नेताओं ने दी असम दिवस की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अमित शाह, रिजिजू, मुख्यमंत्री सरमा समेत कई नेताओं ने दी असम दिवस की शुभकामनाएं

Date : 02-Dec-2025

नई दिल्ली, 2 दिसंबर। असम दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।

अमित शाह ने कहा कि असम दिवस अहोम युग की गौरवगाथा का स्मरण कराता है और यह राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में असम ने शांति के नए युग में प्रवेश किया है और विकास तथा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरा है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि अहोम युग की महिमा पर पूरा देश गर्व करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सरमा के नेतृत्व में असम तेजी से प्रगति कर रहा है।

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार ने असम की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने अहोम वंश की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि असम दिवस को अहोम काल की प्रशासनिक क्षमता का प्रतीक है। आज असम स्थायी शांति और तेज गति से विकास के चरण में प्रवेश कर चुका है और पूर्वोत्तर के लिए सीखने, कनेक्टिविटी और अवसरों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने असमवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस अहोम युग की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य ने शांति, विकास और नए अवसरों के मार्ग पर उल्लेखनीय प्रगति की है।

उल्लेखनीय है कि असम दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन सन् 1926 में ब्रिटिश शासन ने असम को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत घोषित किया था। इसे असम दिवस या अहोम दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन असम की एकता, भाषा-संस्कृति और पहचान का प्रतीक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement