चेन्नई में दाे दिन से लगातार हाे रही बारिश, अगले 18 घंटे तक बारिश का अनुमान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चेन्नई में दाे दिन से लगातार हाे रही बारिश, अगले 18 घंटे तक बारिश का अनुमान

Date : 02-Dec-2025

 
चेन्नई, 2 दिसंबर । बंगाल की खाड़ी से उठे क्रवातच 'दित्वा' के कारण पिछले दो दिनों से चेन्नई में व्यापक बारिश हो रही है। साेमवार सुबह से लगातार बारिश हाेने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘दित्वा’ चक्रवात कमजोर अब हो गया है। इसका अगले 12 घंटों में उत्तर की ओर बढ़ने और और अधिक कमजोर होकर स्थिर हो जाने की संभावना है।

माैसम विभाग के गहरे वायुमंडलीय दबाव का केंद्र चेन्नई से 40 किमी दूर है, जबकि पुडुचेरी से 120 किमी, कडलूर से 140 किमी और नेल्लोर से 190 किमी दूर है। माैसम विभाग के अनुसार चेन्नई में अभी बारिश जारी रहेगी। यह बारिश अगले 18 घंटे तक चल सकती है। इस कारण से तिरुवल्लूर और चेन्नई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' की चेतावनी जारी की गई है। इसी समय, कांचीपुरम, चेन्गलपट्टु, रानीपेटे सहित क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए 'पीला अलर्ट' जारी किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement