भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी क्षेत्रों और सभी राज्यों में विकास और प्रगति अत्यंत आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी क्षेत्रों और सभी राज्यों में विकास और प्रगति अत्यंत आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

Date : 02-Dec-2025

 2 दिसंबर । मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी क्षेत्रों और सभी राज्यों में विकास और प्रगति अत्यंत आवश्यक है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना-पीएमएमएसवाई ने मत्स्य पालन क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र द्वारा इस योजना के तहत जारी राशि खर्च नहीं कर रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रस्तावित 221 करोड़ रुपये में से केंद्र द्वारा 114 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने केवल 58 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement