ग्रामीण विकास मंत्रालय कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण ‘नक्शा’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ग्रामीण विकास मंत्रालय कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण ‘नक्शा’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा

Date : 02-Dec-2025

 02 दिसंबर ।ग्रामीण विकास मंत्रालय शहरी बस्तियों और भूमि संबंधित सूचनाओं का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण – नक्‍शा पर कल नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन करेगा। यह जियोस्मार्ट इंडिया 2025 संवाद और एक्सपो के अंतर्गत आयोजित एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य शहरी भूमि अभिलेखों में सुधार लाना है। इससे देश भर में नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भू-स्थानिक तकनीकों को अपनाने में गति आएगी। 

 
 
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि इस आयोजन में प्रमुख नीति निर्माताओं, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञों, राज्य राजस्व और भूमि अभिलेख अधिकारियों तथा उद्योग जगत के प्रमुखों के एक साथ आने की उम्मीद है। इस दौरान छह महत्वपूर्ण सत्रों में गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। यह सम्‍मेलन पारंपरिक प्रणालियों को पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल भूमि प्रशासन से बदलने पर केंद्रित है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement