आईआईटी कानपुर और एनएमडीसी ने किया एएमयू साइन, साइबर व इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी काे करेंगे मजबूत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आईआईटी कानपुर और एनएमडीसी ने किया एएमयू साइन, साइबर व इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी काे करेंगे मजबूत

Date : 02-Dec-2025

कानपुर, 2 दिसंबर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और एनएमडीसी लिमिटेड (भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन नवरत्न पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज) ने मिलकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य साइबर सिक्योरिटी, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), डिजिटल ट्रॉसफॉर्मेशन और अगली पीढ़ी की तकनीकों पर मिलकर काम करना है, जिससे एमएमडीसी के आईटी और ओटी सिस्टम्स को और मजबूत और सक्षम बनाया जा सके।

मंगलवार को एमओयू के हस्ताक्षर के मौके पर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारे पास साइबर सुरक्षा और एआई के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व की चुनौतियों पर कार्य करने का अच्छा अनुभव है। यह साझेदारी एनएमडीसी के संचालन में साइबर सुरक्षा को और मजबूत करेगी तथा एआई, मशीन लर्निंग और स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिस्टम्स के विकास विशेषकर खनन के क्षेत्र में को प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत आईआईटी कानपुर का सी3आईहब एनएमडीसी को साइबर रिस्क असेसमेंट, सुरक्षा खामियों की पहचान, सुरक्षा प्रबंधन, घटना प्रतिक्रिया योजना और सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर मॉडल के मानकों को मजबूत करने में सहायता करेगा। साथ ही एआई/एमएल आधारित समाधान, डिजिटल ट्विन्स, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से खनन क्षेत्रों में परिचालन दक्षता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

इस समझौते के तहत आईआईटी कानपुर और एनएमडीसी मिलकर अनुसंधान, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और तकनीकी पायलट परियोजनाएं चलाएंगे। सफल परिणामों को बड़े स्तर पर लागू करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। यह सहयोग भारत के खनन क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement