भारत ने पहली बार इंटरनेशनल आईडीईए की अध्यक्षता संभाली, सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किया प्रतिनिधित्व | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत ने पहली बार इंटरनेशनल आईडीईए की अध्यक्षता संभाली, सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किया प्रतिनिधित्व

Date : 03-Dec-2025

भारत ने पहली बार इंटरनेशनल आईडीईए (अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव सहायता संस्थान) की अध्यक्षता संभाल ली है। भारत की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार आज स्टॉकहोम, स्वीडन में संस्थान की अध्यक्षता ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि विश्व समुदाय भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन को अच्छी तरह पहचानता है। उन्होंने इसे भारत के नागरिकों और देश के सभी चुनाव कर्मियों के लिए गर्व का क्षण बताया।

इंटरनेशनल आईडीईए की स्थापना 1995 में एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में हुई थी। इसके वर्तमान में 37 सदस्य राष्ट्र हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में शामिल हैं। वर्ष 2003 से इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यवेक्षक का दर्जा भी प्राप्त है।

भारत इंटरनेशनल आईडीईए का संस्थापक सदस्य रहा है और उसने शासन प्रक्रिया, चुनावी अनुसंधान, क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय योगदान दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement