अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 प्रदान किए | The Voice TV

Quote :

"समय और धैर्य, दो सबसे बड़े योद्धा हैं।"

National

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 प्रदान किए

Date : 03-Dec-2025

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में उन व्यक्तियों और संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जिन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस समारोह का उद्देश्य दिव्यांगजनों की दृढ़ता, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान करना तथा समाज में उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में दिव्यांगजन छात्र, वरिष्ठ राजनयिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कई अधिकारी शामिल होने की संभावना है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement