तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, राइजिंग समिट के लिए किया आमंत्रित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, राइजिंग समिट के लिए किया आमंत्रित

Date : 03-Dec-2025

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यहां मुलाकात की और उन्हें हैदराबाद में होने जा रहे तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के लिए आमंत्रित किया। रेड्डी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें बताया कि आज मुख्यमंत्री रेड्डी ने उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

दूसरी ओर तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंच पर तेलंगाना के विकास पथ को प्रदर्शित करते हुए भारत फ्यूचर सिटी, हैदराबाद में तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को विशेष आमंत्रण दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को नीति आयोग और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन दस्तावेज़ के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 और 3 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ संरेखित तेलंगाना के रोडमैप पर भी प्रकाश डाला।

उल्लेखनीय है कि शिखर सम्मेलन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लीडर की मेजबानी करेगा, जो तेलंगाना के विकास और नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

इसके साथ ही रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें 8-9 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement