अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Date : 03-Dec-2025

हरिद्वार, 3 दिसंबर । दिवंगत फिल्म अभिनेता और इंडस्ट्री में 'ही मैन' के रूप में प्रसिद्ध धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार सुबह होटल पीलीभीत के गंगा घाट पर गंगा में विसर्जित की गई। धर्मेंद्र के दोनों पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने विधि विधान से अभिनेता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। अस्थि विसर्जन की जानकारी किसी काे नहीं दी गई। पुरोहित समाज ने निजी घाट पर अस्थियां विसर्जित किये जाने पर नाराजगी जताई है।

अभिनेता धर्मेंद्र के परिजन मंगलवार शाम काे ही उनका अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंच गए थे। उनके आने और अस्थि विसर्जन की जानकारी

बिलकुल गाेपनीय रखी गई। यह सभी हाेटल पीलीभीत में रुके। बुधवार सुबह सनी देओल और बाॅबी देओल और उनके परिवार के अन्य सदस्याें

ने हाेटल के पीछे बने घाट पर धर्मेन्द्र की अस्थियाें का पूरे विधान से विसर्जित किया। गंगा स्नान के बाद परिजन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।

उधर, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने पुरोहित समाज की ओर से निजी घाट पर अस्थियां विसर्जित किये जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह किसी का निजी विषय हो सकता है कि कोई अपने परिजन की अस्थियां कहां विसर्जन करे, लेकिन हरिद्वार हिंदुओं का मान्य तीर्थ है और हरकी पैड़ी पर ही अस्थियों का विसर्जन शास्त्र सम्मत है। संभवतः इसी कारण ही धर्मेन्द्र के परिजन उनके अस्थि अवशेष लेकर हरिद्वार आए भी। इसके बावजूद अस्थियां सामान्य घाट पर विसर्जित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि हिंदी सिनेमा के वयाेवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement