छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चल रही सुरक्षाबलाें के साथ नक्सलियाें की मुठभेड़ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चल रही सुरक्षाबलाें के साथ नक्सलियाें की मुठभेड़

Date : 03-Dec-2025

बीजापुर , 3 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पश्चिम बस्तर डिवीजन के जंगल में सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम पश्चिम बस्तर डिवीजन के जंगल की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच बुधवार को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

विस्तृत जानकारी बाद में प्रदान की जायेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement