इतिहास के पन्नों में 05 दिसंबर : साल 2016 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 05 दिसंबर : साल 2016 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन

Date : 04-Dec-2025

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके (एआईएडीएमके) की करिश्माई नेता जे. जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। अपोलो अस्पताल में लंबी बीमारी से जूझने के बाद 68 वर्षीय जयललिता ने अंतिम सांस ली।

चार दशक से अधिक समय तक तमिलनाडु की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने वाली जयललिता को राज्य की जनता ‘अम्मा’ के नाम से पुकारती थी। वह छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं और राज्य की सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक मानी जाती हैं। उनके निधन की खबर से पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई थी। लाखों समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े थे। जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले और एआईएडीएमके में नेतृत्व को लेकर खींचतान शुरू हुई थी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: मुख्यमंत्री बने थे।

1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का किला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।

1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

1999 - भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

1999 - भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

2001 - अफगानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2003 - चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल।

2003 - राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

2005 - एक नये कानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष और समलैंगिक स्त्री का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

2007 - अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया।

2007 - पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किया।

2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।

2008 - कांग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

2013 - यमन की राजधानी सना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

जन्म

1872 - भाई वीर सिंह - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।

1894 - एच.सी. दासप्पा- भारत के क्रांतिकारियों में से एक।1898 - जोश मलीहाबादी - प्रसिद्ध शायर।

1905 - शेख मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री रहे।

1932 - नादिरा - हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री।

1932 - रमाकांत आचरेकर - भारतीय क्रिकेट कोच थे।

1935 - रामानुज प्रसाद सिंह - आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।

1938 - रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार।

1969 - अंजलि भागवत - भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।

निधन

1924- एस. सुब्रह्मण्य अय्यर - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।

1941 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार।

1950 - अरबिंदो घोष - भारतीय लेखक।

1951 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

1955- मजाज - प्रसिद्ध शायर।

1957 - हुसैन अहमद मदनी - ख्यातिप्राप्त इस्लामी विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1961 - गुरबचन सिंह सालारिया - परमवीर चक्र से सम्मानित।

2013 - नेल्सन मंडेला - दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मनित।

2016 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement