बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिवसीय जागरूकता अभियान आज से शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिवसीय जागरूकता अभियान आज से शुरू

Date : 04-Dec-2025

04 दिसंबर । महिला और बाल विकास मंत्रालय बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिन के गहन जागरूकता अभियान की आज औपचारिक शुरूआत कर रहा है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित होगा। बाल विवाह मुक्त भारत पहल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान शुरू किया गया है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पिछले वर्ष 27 नवंबर शुरू हुआ था। 8 मार्च 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन को मजबूत करने के लिए नागरिकों, संस्थाओं और सामुदायिक नेताओं को संगठित करना है।

 

इस कार्यक्रम में बाल विवाह उन्मूलन की राष्ट्रीय शपथ, देशभर में आये बदलाव पर विशेष फिल्म और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के अनुभव शामिल होंगे। कार्यक्रम का सरकारी वेबकास्ट प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

 

100 दिन के इस अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध, संवाद सत्र, दूसरे चरण में बाल अधिकार और संरक्षण से जुड़े संदेशों के प्रसार के लिए धर्मगुरुओं और प्रभावशाली लोगों को साथ लाने और तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों और नगरपालिका वार्डों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के प्रस्ताव पारित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement