राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दी

Date : 04-Dec-2025

04 दिसंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि व्यापार मार्गों की सुरक्षा और नीली अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने से लेकर मानवीय अभियानों का नेतृत्व करने तक भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।


 उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि भारतीय नौसेना देश की समुद्री शक्ति, सतर्कता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍मरण किया कि उन्होंने यह दिवाली आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई थी और इसे अविस्मरणीय बताया। सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने हाल के वर्षों में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है जिससे देश के सुरक्षा तंत्र को मज़बूती मिली है।

 गृह मंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना योद्धाओं को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के गौरव का गढ़ है जो समुद्र पर स्थित है, अजेय पराक्रम के साथ राष्ट्र को हर खतरे से बचाती है और समुद्री मार्गों के माध्यम से देश के विकास की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि नौसेना कर्मियों द्वारा सर्वोच्च बलिदान के साथ लिखी गई देशभक्ति की स्वर्णिम गाथा योद्धाओं की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। श्री शाह ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौसेना के योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नौसेना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि हिन्‍द महासागर में सबसे बड़ी नौसैनिक शक्ति होने पर, नौसेना वीरता, सतर्कता और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ भारत के समुद्री हितों की रक्षा करती रही है और देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर करती रही है। श्री सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में नौसेना और नौसेना कर्मियों की प्रतिबद्धता के उच्च मानकों से उन्हें विश्वास है कि नौसेना देश के राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने नौसेना के सभी प्रयासों की सफलता की कामना की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement