जिला पंचायत शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक में शिक्षा से संबंधित विषयाें पर हुई चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जिला पंचायत शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक में शिक्षा से संबंधित विषयाें पर हुई चर्चा

Date : 04-Dec-2025

 जगदलपुर, 4 दिसंबर। जिला पंचायत के सभागार में गुरुवार को जिला पंचायत शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दर्ज संख्या, सरस्वती साइकिल वितरण, शाला प्रबंधन समिति, युक्तिकरण, मध्यान्ह भोजन, स्कूल जतन मरम्मत कार्य, आश्रम छात्रावास आदि शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयाें पर चर्चा हुई । ठंडे मौसम को देखते हुए आश्रम छात्रावासों में कंबल चादर की व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी कक्षाओं सहित विशेष कर 10वीं 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक लाने हेतु प्रयास किए जाने पर चर्चा की गई।

वहीं 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली महा परीक्षा के संबंध में चर्चा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने हेतु प्रयास किए जाने की बात की गई। बस्तर जिले में 7 दिसंबर को 36 हजार परीक्षार्थी उल्लास केंद्र के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिले में 771 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभापति शिक्षा समिति जिला बस्तर द्वारा उल्लास शपथ भी दिलाई गई ।

इस दाैरान बलदेव मंडावी अध्यक्ष शिक्षा समिति, वनवासी मौर्य सभापति खेल एवं युवा कल्याण, जिला सदस्य शकुंतला कश्यप, जिला सदस्य ललिता कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे, जिला नोडल राकेश खापर्डे, खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद, शालिनी तिवारी, भारती देवांगन, राजेश गुप्ता, शेखर यादव, पूनम सलाम, जगदीश पात्र, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से सहायक संचालक तनूजा नाग, मंडल संयोजक दीपक मौर्य, जयंत मरकाम, महेंद्र बघेल, गिरधर कश्यप, लीलाधर कश्यप, कुलन मौर्य, विजय बंजारा, तोमेश कौशल, सभी खंड स्रोत समन्वयक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं मंडल संयोजक उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement