बेंगलुरु हवाई अड्डे से गुरुवार को भी इंडिगो की 73 उड़ानें रद्द | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बेंगलुरु हवाई अड्डे से गुरुवार को भी इंडिगो की 73 उड़ानें रद्द

Date : 04-Dec-2025

 बेंगलुरु, 4 दिसंबर। तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन पूरे देश में बाधित चल रहा है। गुरुवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 73 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे पहले बुधवार को भी 43 उड़ानें रद्द हुई थी। इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी खराबी, कर्मचारियों की कमी और रोस्टरिंग नियमों में बदलाव के कारण यह समस्या हुई है। उड़ानों के लगातार रद्दीकरण और देरी के कारण यात्रियों को भारी असुविधा को देखते हुए डीजीसीए ने इंडिगो से स्थिति सुधारने के लिए संबंध में जानकारी और कार्ययोजना मांगी है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि 48 घंटों के भीतर स्थिति सामान्य हो जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement