दिल्‍ली महारैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्‍ली महारैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से

Date : 04-Dec-2025

 जयपुर, 4 दिसंबर। कांग्रेस की चौदह दिसम्बर को दिल्‍ली में होेने वाली महारैली की तैयारियों के लिए शुक्रवार पांच तथा शनिवार छह दिसम्बर को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक ली जाएगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस महारैली में राजस्थान से सर्वाधिक संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। महारैली की तैयारियों के लिए पांच तथा छह दिसम्बर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर कांग्रेस विधायकों, विधायक प्रत्याशियों तथा सांसद, सांसद प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने महारैली की तैयारियों के लिए सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त समन्वयकों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में बैठक लेकर महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे इस के लिए तैयारी कर रणनीति बनाने के निर्देश प्रदान किए है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को पचास हजार की भीड़ ले जाने का लक्ष्य मिला है। दिल्ली रैली की तैयारी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल 9 दिसंबर को जयपुर आ सकते हैं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement