तालसारी समुद्र तट पर मिला विशालकाय शार्क, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तालसारी समुद्र तट पर मिला विशालकाय शार्क, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Date : 04-Dec-2025

 पूर्व मेदिनीपुर, 04 दिसंबर। तालसारी समुद्र तट पर गुरुवार को विशालकाय शार्क मिलने से सनसनी फैल गई। मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शार्क लगभग 30 फीट लंबा तथा 50 क्विंटल से अधिक वजनी है। समुद्र तट पर पड़े इस विशाल समुद्री जीव को देखने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।सूचना मिलते ही उड़ीसा वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर कर जांच प्रारंभ की।

विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े आकार की शार्क का इस तट पर मिलना अत्यंत दुर्लभ घटना है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शार्क को वैज्ञानिक परीक्षण तथा संरक्षण के उद्देश्य से अपने संरक्षण में ले जाया जा रहा है। इस घटना ने समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर शोधकर्ताओं के बीच नई जिज्ञासा उत्पन्न कर दी है।

इस अनोखी घटना के बाद तालसारी समुद्र तट पर उत्सुकता के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement