रायुर : बहादुर जवानों का बलिदान जाया जाने नहीं देंगे, नक्सलियों को मिलेगा माकूल जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायुर : बहादुर जवानों का बलिदान जाया जाने नहीं देंगे, नक्सलियों को मिलेगा माकूल जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Date : 04-Dec-2025

 रायपुर 4 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड में बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में बलिदान तीन जवानों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीं घायल दो जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने नक्सलियों के खात्मे के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि, अब नक्सल अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। सुरक्षाबलों ने सैकड़ों नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। वहीं कई माओवादी सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे हैं।

साव ने कहा कि, सुरक्षा बल के बहादुर जवानों ने बीजापुर में बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं हमने अपने तीन जवानों को खो दिया। मां भारती की सेवा में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले सच्चे सपूत को नमन करता हूं।

साव ने कहा कि, हमारे बहादुर जवानों का यह बलिदान जाया नहीं जाएगा। नक्सलियों की कायराना हरकत का माकूल जवाब मिलेगा।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरे देश से माओवादियों का समूल नाश होने वाला है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement