भालू के हमलों से निजात दिलाने काे वन विभाग का किया घेराव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भालू के हमलों से निजात दिलाने काे वन विभाग का किया घेराव

Date : 05-Dec-2025

उत्तरकाशी, 5 दिसंबर । भटवाडी़ ब्लॉक में लगातार हो रहे भालू के हमलों से परेशान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भटवाडी़ वन विभाग दफ्तर का घेराव क्या है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का कहना है कि भालू के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग ठोस कार्यवाही करें जिससे लोगों को भालू के हमले से निजात मिल सके। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्षेत्र में महिलाओं, पुरूषों पर आये दिनों भालू के हमले हो रहे हैं वहीं दर्जनों मवेशियों को भी मौत के घाट उतार दिया है।

इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ रश्मि ध्यानी ने कहां कि एक सप्ताह बाद वन विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में भालू के बचाव को लेकर आवश्यक उपकरण के साथ वन कर्मी तैनात रहेंगे।उन्होंने बताया कि वन विभाग ने क्षेत्र में लगातार गस्त बढाई है। उन्होंने इससे तेज करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि नेताला अनिल रावत , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेन्द्र थनवाण, ग्राम प्रधान भटवाड़ी विवेक नौटियाल, ग्राम प्रधान बन्द्राणी अंतर रमोला, ग्राम प्रधान रैथल बुद्धि आर्य, पूर्व ग्राम प्रधान भटवाड़ी संजीव नौटियाल, पूर्व ग्राम प्रधान क्यार्क विपिन राणा सहित वन विभाग के रेंजर रुप मोहन नौटियाल,वन दरोगा नरेंद्र सिंह, वन विट अधिकारी अंतर सिंह गुसांई सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement