यूराेपीय संसद से ईयूडीआर एक वर्ष बढ़ने का ईपीसीएच ने किया स्वागत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

यूराेपीय संसद से ईयूडीआर एक वर्ष बढ़ने का ईपीसीएच ने किया स्वागत

Date : 05-Dec-2025

 मुरादाबाद, 5 दिसंबर। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने यूरोपीय संसद के ईयू डिफॉरस्टेशन रेगुलेशन (ईयूडीआर) को एक वर्ष आगे बढ़ाने और लक्षित सरलीकरण उपायों का मुरादाबाद जिले के लकड़ी आधारित हस्तशिल्प निर्यातकों ने स्वागत किया है। इस कदम से मुरादाबाद जिले के लकड़ी आधारित हस्तशिल्प निर्यातकों को राहत मिलेगी।

ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ नीरज विनोद खन्ना ने शुक्रवार को बताया कि आईटी तत्परता और सरलीकरण से जुड़ा ईयूडीआर बढ़ाना एक ठोस कदम है। हमारी प्राथमिकता इस समय को तैयारी में बदलने की है। इससे लकड़ी आधारित हस्तशिल्प निर्यातक आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement