इतिहास के पन्नों में 07 दिसंबर : युद्ध की त्रासदी से लेकर विज्ञान की महान उपलब्धि तक- तीन महत्वपूर्ण घटनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 07 दिसंबर : युद्ध की त्रासदी से लेकर विज्ञान की महान उपलब्धि तक- तीन महत्वपूर्ण घटनाएं

Date : 06-Dec-2025

वर्ष के अंतिम महीने का सातवां दिन इतिहास में तीन महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें दो विश्व को हिला देने वाली युद्ध से जुड़ी घटनाएं हैं, जबकि तीसरी घटना विज्ञान की दुनिया में भारत के महान योगदान को रेखांकित करती है।

1941: जापान का पर्ल हार्बर पर हमला

7 दिसंबर 1941 को जापान ने अमेरिका के हवाई स्थित नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था। इस विनाशकारी हमले में अमेरिकी नौसेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा। जापानी विमानों ने छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं तथा 164 लड़ाकू विमान तबाह कर दिए। इस हमले में 2400 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। पर्ल हार्बर हमला इतना प्रभावशाली था कि इसी के बाद अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुआ।

2001: तालिबान ने छोड़ा कंधार का गढ़

सात दिसंबर इतिहास में उस दिन के रूप में भी दर्ज है जब 2001 में अफगानिस्तान में तालिबान की पकड़ कमजोर हुई। अफगानिस्तान के अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करजई और तालिबान के नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया। यह कदम 61 दिनों तक चली लड़ाई के अंत की शुरुआत साबित हुआ और अफगानिस्तान में नई राजनीतिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ।

1888: भारत के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन का जन्म

इस तारीख का महत्व विज्ञान जगत में भी खास है। 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (सी. वी. रमन) का जन्म हुआ था। रमन विश्व के पहले एशियाई वैज्ञानिक थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला। प्रकाश के परावर्तन पर उनके महत्वपूर्ण शोध—‘रमन प्रभाव’—के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

सी. वी. रमन ने अपनी अद्भुत खोज उस समय की, जब वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए आधुनिक उपकरण और प्रयोगशालाओं का भारी अभाव था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद विज्ञान के प्रति उनका जुनून उन्हें विश्व मंच पर गौरव दिलाने में सफल हुआ।

7 दिसंबर की ये तीनों ऐतिहासिक घटनाएं युद्ध, राजनीति और विज्ञान—तीनों क्षेत्रों पर निर्णायक और दूरगामी प्रभाव छोड़ती हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।

1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।

1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।

1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।

1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

1995 - दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।

1995 - भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

1996 : नासा ने मंगल ग्रह का लंबे समय तक अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा।

1998 : दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के सीनेटर जॉन ग्लेन अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर वापस लौटे। अधिक उम्र में अंतरिक्ष यात्रा के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए उन्हें 77 वर्ष की आयु में नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था।

2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।

2002 - कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।

2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2003 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने देश में गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।

2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया।

2008 - भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का खिताब जीता।

2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

2020 : जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 23,300 नए मामले।

2021 : ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी, सात सुरक्षाकर्मी घायल।

2023 : ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने के बाद महाराजा चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर संसद को संबोधित किया।

जन्म

1858 - अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।

1867 - रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म। वह नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला थीं। वह पहली ऐसी शख्सियत और एकमात्र महिला थीं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी थे।

1887 - गोविन्द सिंह राठौड़ - भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।

1888 : भारत के महान भौतिक शास्त्री सी वी रमन का जन्म। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।

1924 - मारियो सोरेस - पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति।

1954 - अर्जुन राम मेघवाल - एक भारतीय राजनेता हैं।

निधन

1782 - हैदर अली - 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।

1862 - अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर का निधन। ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने पर रंगून (अब म्यांमार) निर्वासित कर दिया था, जहां ब्रिटिश हुकूमत की हिरासत में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

1977 - दीप नारायण सिंह - बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2003 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी।

2016 - चो रामस्वामी - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।

2019 - स्वयं प्रकाश - हिंदी साहित्यकार थे।

महत्वपूर्ण दिवस

सशस्त्र सेना झंडा दिवस


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement