मुख्यमंत्री सरमा ने डॉ. अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री सरमा ने डॉ. अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Date : 06-Dec-2025

 गुवाहाटी, 06 दिसंबर । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक दूरदर्शी न्यायविद, कुशल राजनेता और सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक थे, जिन्होंने समानता, बंधुत्व और एकता के आदर्शों पर आधारित एक भेदभावरहित समाज की नींव रखी। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

डॉ. सरमा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भारतीय लोकतंत्र में न्याय और समानता को मूल सिद्धांत बनाने में डॉ. अंबेडकर का बौद्धिक साहस आज भी देश की सामाजिक चेतना को दिशा देता है। चैत्यभूमि का स्मरण इस बात की प्रेरणा देता है कि अंबेडकर की दृष्टि केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान और भविष्य की नैतिक आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने अंत में “जय भीम” कहते हुए उन्हें नमन् किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement