पंडरा के तीन दुकानों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पंडरा के तीन दुकानों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Date : 06-Dec-2025

 रांची, 06 दिसंबर। रांची के पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित तीन दुकानों में दीवाल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

दुकान संख्या एन- 24, 25 और 27 में चोरों ने एक साथ सेंधमारी की और नगद समान और लैपटॉप सहित कई अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ओपी प्रभारी ने शनिवार को बताया कि

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दीवार तोड़कर चोरी की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement