बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर तमिलनाडु में हाई अलर्ट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर तमिलनाडु में हाई अलर्ट

Date : 06-Dec-2025

 चेन्नई, 06 दिसंबर। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में तमिलनाडु में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हाल ही में दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

राज्य सरकार की ओर से तमिलनाडु में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। राज्यभर में लगभग 1 लाख पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें से अकेले चेन्नई में 15 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाज़ार, व्यावसायिक इलाकों और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ विशेष शाखा की टीमों को तैनात किया गया है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश से पहले उनके सामान की तलाशी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक और मुख्य पुलों पर हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

चेन्नई के एग्मोर और सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच को और कड़ा कर दिया गया है। रातभर शहर में वाहनों की जांच अभियान भी जारी रहा। साथ ही, सुरक्षा एजेंसियां होटलों और लॉज में ठहरे हुए लोगों की पहचान और सत्यापन कर रही हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।-


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement