हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

Date : 08-Dec-2025

 रांची, 8 दिसंबर । विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य बेल में आकर छात्रवृत्ति की भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

प्रश्नकाल बाधित होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आप लोग को हंगामा करना ही है तो सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस तरह के आचरण से सदन नहीं चलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने सवाल किया कि आप लोग जनता के संवेदनशील सवालों को सदन में नहीं चलने दीजिएगा। अध्यक्ष के बार-बार शांत रहने के आग्रह पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा करते रहे। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय उसे अपनी बातों को रखना चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement