उत्तराखंड और देश का गौरव थे जनरल बिपिन रावत : मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उत्तराखंड और देश का गौरव थे जनरल बिपिन रावत : मुख्यमंत्री

Date : 08-Dec-2025

 देहरादून, 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें उत्तराखंड और देश का गौरव बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कनक चौक स्थित पार्क में जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों एवं नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और सविता कपूर भी मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement