9 दिसंबर ।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह बैठक संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) के जी.एम.सी. बालयोगी सभागार में होगी।
लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सांसदों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
