आज नई दिल्ली में आयोजित होगा पाँचवा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आज नई दिल्ली में आयोजित होगा पाँचवा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान

Date : 09-Dec-2025

09 दिसंबर । विदेश मंत्रालय आज नई दिल्ली में पाँचवाँ अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान आयोजित करेगा। मंत्रालय के बयान के अनुसार, सिंगापुर के प्रधानमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार टीओ ची हेन “बदलती दुनिया में स्थायी साझेदारियाँ” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

यह वार्षिक स्मृति व्याख्यान श्रृंखला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान और विदेश मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में भारत की विदेश नीति को दिशा देने के प्रति सम्मान स्वरूप आयोजित की जाती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement