राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रदान करेंगी हस्तशिल्प पुरस्कार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रदान करेंगी हस्तशिल्प पुरस्कार

Date : 09-Dec-2025

09 दिसंबर ।   

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर वर्ष 2023 और 2024 के उत्कृष्ट एवं कुशल शिल्पकारों को सम्मानित किया जाएगा।

वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार उत्कृष्ट कलात्मक कौशल और निपुणता को सम्मानित करते हैं तथा भारत की समृद्ध और विविध हस्तशिल्प परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

 

मंत्रालय ने बताया कि वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और वस्त्र राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा भी पुरस्कार समारोह में उपस्थित रहेंगे।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement