09 दिसंबर । गोवा अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच में स्थानीय प्रशासन की गंभीर प्रक्रियात्मक चूकों का खुलासा हुआ है। जांच के अनुसार स्थानीय सरपंच ने प्रतिष्ठान को व्यवसाय लाइसेंस सहित कई अनुमतियाँ जारी की थीं, जबकि संबंधित भवन को सील करने में स्थानीय निकाय विफल रहा।
यह भवन गोवा पंचायत राज अधिनियम का उल्लंघन करते हुए मार्च 2024 से अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
घटना के बाद गोवा पुलिस ने पता लगाया कि मुख्य आरोपी सात दिसंबर की तड़के साढ़े पाँच बजे की फ्लाइट से फुकेत भाग गए। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीबीआई के इंटरपोल डिविजन के साथ समन्वय कर रही है। सरकार बीस मृतकों के शव उनके परिवारों तक भेजने के लिए पूरी सहायता प्रदान कर रही है।
साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नए सुरक्षा मानक तैयार करने हेतु एक समिति गठित की गई है।
