रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे नई साप्ताहिक सेवा को हरी झंडी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे नई साप्ताहिक सेवा को हरी झंडी

Date : 09-Dec-2025

 09 दिसंबर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज तिरुपति और साईनगर शिरडी को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार, उद्घाटन कार्यक्रम सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंध्र प्रदेश के सड़क एवं भवन, अवसंरचना और निवेश मंत्री बी. सी. जनार्दन रेड्डी तिरुपति रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह नई रेलगाड़ी आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर तिरुपति से रवाना होगी, जबकि इसकी वापसी सेवा कल रात 10 बजकर 20 मिनट पर साईनगर शिरडी से शुरू होगी।

नियमित साप्ताहिक सेवाएं 14 दिसंबर से तिरुपति से प्रत्येक रविवार सुबह 4 बजे और 15 दिसंबर से साईनगर शिरडी से प्रत्येक सोमवार शाम 7 बजकर 35 मिनट पर चलेंगी। ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच शामिल होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच भी होंगे, ताकि आरक्षित और अनारक्षित दोनों वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिल सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement