सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Date : 09-Dec-2025

नई दिल्ली, 9 दिसंबर । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके लम्बे सार्वजनिक जीवन, त्याग, समर्पण, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स लिखा कि सोनिया गांधी दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ लोक-सेवा और धर्मनिरपेक्षता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उनका मार्गदर्शन देश की प्रगतिशील और समावेशी राजनीति को सशक्त बनाता रहे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में आनंद, स्वास्थ्य और स्नेह की कामना की।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को भारतीय राजनीति में त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि देश की विविधता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के संरक्षण के प्रति उनका अटूट संकल्प सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके दीर्घ, स्वस्थ और सुखी जीवन की प्रार्थना की।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी ने त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से राष्ट्रहित में अनेक निर्णय लिए, जिनसे असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया। उन्होंने उनके लिए स्वास्थ्य, ऊर्जा और खुशियों से परिपूर्ण वर्ष की कामना की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement