प्रो. ममता मोक्ता हिमाचल लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त, अधिसूचना जारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रो. ममता मोक्ता हिमाचल लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त, अधिसूचना जारी

Date : 09-Dec-2025

 शिमला, ०9 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ममता मोक्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने अधिसूचना जारी की है।

इसके अनुसार प्रो. ममता मोक्ता वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के पद पर कार्यरत हैं और विश्विद्यालय के लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्ष भी हैं। उन्हें अब लोक सेवा आयोग का सदस्य छह वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। यह अवधि उनके पदभार संभालने की तारीख से शुरू होगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि छह वर्ष की अवधि से पहले उनकी आयु 62 वर्ष पूरी हो जाती है, तो उस स्थिति में उनका कार्यकाल वहीं समाप्त माना जाएगा—जो भी पहले हो।

सरकार ने कहा है कि सदस्य पद की सभी सेवा शर्तें और नियम हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (सदस्य) विनियम, 1974 के अनुसार ही लागू होंगे।

बता दें कि इससे पहले बीते जुलाई माह में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर पवनेश कुमार को हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग का नया सदस्य नियुक्त किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement