असम आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बनने वाला ‘शहीद स्मारक’ भव्य हाेगा : मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बनने वाला ‘शहीद स्मारक’ भव्य हाेगा : मुख्यमंत्री

Date : 09-Dec-2025

 गुवाहाटी, 09 दिसम्बर । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार काे कहा कि निर्माणाधीन ‘शहीद स्मारक’ कोई सामान्य इमारत नहीं, बल्कि आई असोमी की अस्मिता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर-वीरांगनाओं की जीवंत विरासत है। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने आज शहीदाें काे श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने साेशल मीडिया में निर्माण स्थल के चित्र का पाेस्ट साझा करते हुए उल्लेख किया है कि यह स्मारक असम आंदोलन के महान शहीदों को समर्पित एक स्थायी प्रतीक होगा। उन्हाेंने बताया कि यह भव्य स्मारक असम आंदोलन के 850 से अधिक शहीदों का स्थायी निवास रूप में तैयार किया जा रहा है, जो राज्य सरकार की ओर से उन सभी नायकों को श्रद्धांजलि है जिनके बलिदान ने आधुनिक असम की दिशा तय की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement