गांधी-नेहरू परिवार आज भी राजा की तरह करता है व्यवहार : ब्रजेश पाठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गांधी-नेहरू परिवार आज भी राजा की तरह करता है व्यवहार : ब्रजेश पाठक

Date : 09-Dec-2025

 रायबरेली, 9दिसंबर । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गांधी परिवार पर जमकर हमला किया। मंगलवार को रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार राजा की तरह व्यवहार करता है और अब भी खुद को सत्ता में मानता है।

पाठक ने संसद में दिए प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्हाेंने कहा कि प्रियंका गांधी का दिया बयान यह बताता है कि गांधी परिवार आज भी अपने आपको सत्ता में मानता है। इसलिए ही वे राजा की तरह व्यवहार करते हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश में बंटवारे की जिम्मेदार नेहरू-गांधी परिवार ही है। उन्होंने दावा किया कि अब जनता ने गांधी परिवार को नकार दिया है।

मीडिया के कफ सिरप मामले के सवाल पर उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

इससे पूर्व जनपद आगमन पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय अटल भवन में संगठनात्मक कार्यों के साथ एसआईआर अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इसलिए परेशान है कि अवैध घुसपैठियों का नाम कट रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी घुसपैठिया मतदाता सूची में न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।--


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement