मेदिनीपुर विद्यासागर विद्या पीठ बालक विभाग के मल्टी-जिम में लगी आग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मेदिनीपुर विद्यासागर विद्या पीठ बालक विभाग के मल्टी-जिम में लगी आग

Date : 09-Dec-2025

 पश्चिम मेदिनीपुर, 09 दिसंबर। मेदिनीपुर शहर स्थित विद्यासागर विद्या पीठ बालक विभाग में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर के भीतर बने मल्टी-जिम कक्ष से अचानक धुंआ उठने लगा, जिसे देख वहां मौजूद छात्र घबरा गए। उस समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी, लेकिन कुछ छात्र परिसर में उपस्थित थे, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

धुआं उठते ही स्थानीय निवासी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग की सूचना दमकल विभाग को दी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जिम में रखे सामानों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।

इस बीच, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आसपास भीड़ न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने का निर्देश दिया।

प्रशासन ने घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement