मुंबई में आईएएलए की बैठक का सोनोवाल ने किया उद्घाटन, लाइटहाउस टूरिज्म के लिए पोर्टल लॉन्च | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुंबई में आईएएलए की बैठक का सोनोवाल ने किया उद्घाटन, लाइटहाउस टूरिज्म के लिए पोर्टल लॉन्च

Date : 09-Dec-2025

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन संगठन (आईएएलए) की तीसरी ग्लोबल काउंसिल बैठक का आभासी रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने लाइटहाउस टूरिज्म के लिए डिजिटल टिकटिंग पोर्टल भी लॉन्च की, जिससे देशभर में 75 लाइटहाउसों तक पर्यटकों की डिजिटल और सुगम पहुंच होगी।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, यह वैश्विक सम्मेलन 8 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में 42 आईएएलए काउंसिल सदस्य, 11 प्रेक्षक, आईएएलए सचिवालय और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समुद्री विशेषज्ञ शामिल हैं।

उद्घाटन सत्र में सोनोवाल ने कहा कि मुंबई में काउंसिल की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक समुद्री भूमिका का संकेत है। उन्होंने भारत की प्राचीन समुद्री विरासत, हड़प्पा काल से लेकर आधुनिक समुद्री विकास तक की यात्रा का उल्लेख किया और लोथल में बन रहे नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स एवं लाइटहाउस म्यूजियम का जिक्र किया।

सोनोवाल ने उभरती तकनीकों जैसे स्वचालित जहाज संचालन, सैटेलाइट नेविगेशन, डिजिटल वेसल मैनेजमेंट और वैश्विक मानकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आईएएलए की भूमिका पूरे विश्व में सुरक्षित और कुशल नेविगेशन मानकों के सामंजस्य में महत्वपूर्ण है और भारत इस दिशा में सक्रिय सहयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का समुद्री क्षेत्र तेज गति से बदल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, डिजिटल नवाचार और ग्रीन शिपिंग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने भारत को वैश्विक समुद्री नवाचार का केंद्र बना दिया है।

कार्यक्रम में उन्होंने भारत का समुद्री विजन 2030 और समुद्री अमृत काल विजन 2047 का भी उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य बंदरगाह अवसंरचना को मजबूत करना, जहाज निर्माण को बढ़ावा देना, लॉजिस्टिक्स दक्षता में वृद्धि, ग्रीन शिपिंग को प्रोत्साहन और समुद्री क्षेत्र का डिजिटल रूपांतरण है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement