बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर व्यापारियों का फूटा आक्रोश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर व्यापारियों का फूटा आक्रोश

Date : 23-Dec-2025

 उरई, 23 दिसंबर । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ उरई कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को व्यापारियाें ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार की नीतियों को खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

शहर के मुख्य घंटाघर चौराहे पर सैकड़ों व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश मुर्दाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और भारत सरकार हस्तक्षेप करें, जैसे नारे लगातार लगते रहे। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा, उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता का कहना है कि बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाई-बहनों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उनकी पूजा-पाठ की जगहें तोड़ी जा रही हैं, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। भारत सरकार को इस मामले में बांग्लादेश सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाना चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement