कुरुक्षेत्र में अंगीठी की गैस से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कुरुक्षेत्र में अंगीठी की गैस से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत

Date : 23-Dec-2025

चंडीगढ़, 23 दिसंबर । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंगीठी की गैस से दम घुटने से पांच प्रवासी

मजदूरों की मौत हो गई। पांचों श्रमिक सोमवार रात कुरुक्षेत्र के एक हाेटल में पहुंचे थे और मंगलवार

से यहां पेंट का काम शुरू करना था। सभी मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के

रहने वाले थे। मंगलवार सुबह सभी मजदूर एक कमरे में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि

ठंड के कारण अंगीठी जलाकर सोए थे और गैस की चपेट में आने से सभी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम को सहारनपुर से ठेकेदार नूर के साथ चार लोग पेंट करने के लिए

कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। शाम को यहां पहुंचे मजदूर रात को

खाना खाने के बाद हाेटल के एक कमरे में सो गए थे। बंद कमरे का दरवाजा जब सुबह देर तक नहीं खुला तो

होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। उनके न उठने

पर इसकी सूचना पुलिस और मैनेजर को दी गई। कमरे के अंदर अंगीठी जली हुई थी।

प्राथमिक तौर पर इसी अंगीठी के धुएं में दम घुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

होटल

कर्मचारियों के मुताबिक, कमरे के अंदर कोयले की अंगीठी जली

हुई थी। प्राथमिक तौर पर इसी अंगीठी के धुएं में दम घुटने का अनुमान लगाया जा रहा

है। फिलहाल, पुलिस ने होटल मालिक को बुला लिया है। साथ ही

सभी पांचों मृतकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement