मध्य प्रदेश के इटारसी में आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मध्य प्रदेश के इटारसी में आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Date : 23-Dec-2025

 नर्मदापुरम, 23 दिसंबर। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में स्थित आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार देर रात फैक्टरी के आधिकारिक ईमेल पर दी गई। इस फैक्टरी में भारतीय सेना के लिए बम-बारूद और मिसाइल बनाई जाती हैं। सूचना मिलते ही पथरौटा, इटारसी, रामपुर और तवानगर थाने की फोर्स तुरंत फैक्टरी पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन भी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

एसपी साईं कृष्णा थोटा ने मंगलवार को बताया कि आयुध निर्माणी को तमिलनाडु से एक मेल आया है। इस ईमेल में "पाकिस्तान-उदयनधि योजना" का उल्लेख किया गया है और लिखा है कि आपकी आयुध निर्माणी, अभिनेता रजनीकांत के आवास और संगीतकार इलैयाराजा के आवास पर तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं। फटने से पहले इन्हें खाली कर दें। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। उसे वेरिफाई किया जा रहा है कि यह कहां से आया है। ऐहतियात के तौर पर बम स्क्वॉड और अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। फैक्टरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकल टीम उपलब्ध न होने के कारण आनन-फानन में छिंदवाड़ा से बम स्क्वॉड को बुलाया गया है।

इससे पहले 17 अप्रैल को भी फैक्टरी को ऐसा ही एक धमकी भरा मेल मिला था। जांच के बाद वह मेल फर्जी निकला था। अब दोबारा मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं और कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। पथरोटा थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement