उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट ‘पाकिस्तानी झंडा’ लगे दस गुब्बारे बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट ‘पाकिस्तानी झंडा’ लगे दस गुब्बारे बरामद

Date : 24-Dec-2025

श्रीनगर, 24 दिसंबर । सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट ‘पाकिस्तानी झंडा’ लगे दस गुब्बारे बरामद किए, जिससे इन क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी को बढ़ावा मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के खदीनायर क्षेत्र में सरना टॉप के पास लगभग दस गुब्बारों पर ‘पाकिस्तानी झंडा’ लगा हुआ देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स की गश्ती टीम ने नियमित क्षेत्र निरीक्षण के दौरान इस वस्तु को देखा। गुब्बारों और झंडे को तुरंत जब्त कर आगे की जांच के लिए कब्जे मे ले लिया गया।”

दूसरी घटना में नियंत्रण रेखा के निकट स्थित कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र के नौगम में एक बाग में एक पेड़ पर ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ का लोगो लगा हुआ एक गुब्बारा मिला। गुब्बारे को स्थानीय लोगों ने देखा जिन्होंने सुरक्षा बलों को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवान मौके पर पहुंचे और वस्तु को बरामद किया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement