अंबिकापुर में डॉक्टर दंपति के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, एक्शन मोड़ पर निगम प्रशासन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अंबिकापुर में डॉक्टर दंपति के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, एक्शन मोड़ पर निगम प्रशासन

Date : 24-Dec-2025

 अंबिकापुर, 24 दिसंबर । सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। शहर की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण भजगावली और उनके पति के मकान पर आज 24 दिसंबर को बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा लंबे समय से चली आ रही जांच और बार-बार जारी नोटिस के बाद की जा रही है।

अंबिकापुर नगर निगम के अनुसार डॉक्टर भजगावली दंपति के मकान में किए गए अवैध निर्माण को लेकर शिकायत मिलने के बाद करीब दो वर्षों तक जांच चली। जांच में निर्माण को नियमों के विरुद्ध पाया गया, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर ने दंपति को कई बार नोटिस जारी कर अवैध हिस्से को हटाने के निर्देश दिए। नोटिस का पालन नहीं होने पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का फैसला लिया है।

नगर निगम कमिश्नर ने संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एसडीएम और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, यदि किसी कारणवश बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो पाती है, तो पूरे भवन को सील करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि इसी अवैध निर्माण वाले मकान में डॉक्टर दंपति द्वारा क्लिनिक का संचालन भी किया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement