अनूपपुर: नए वर्ष को शांति व उल्लास से मनाएं, हुड़दंग मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अनूपपुर: नए वर्ष को शांति व उल्लास से मनाएं, हुड़दंग मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक

Date : 31-Dec-2025

अनूपपुर, 30 दिसंबर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है, वहीं शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायब रेली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। 31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी तक जिले के पिकनिक स्पॉट, पार्क, होटल, पर्यटन स्थलों, नदी-तालाबों के किनारे, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हुड़दंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने साफ शब्दों में कहा है कि नववर्ष का जश्न मनाने की पूरी छूट है, लेकिन कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना इस बार पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है।

पिकनिक स्थलों पर विशेष तैनाती

नववर्ष के अवसर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक नगरी अमरकंटक सहित जिले भर के पिकनिक स्पॉट, पार्क और अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है,इन स्थानों पर विवाद, मारपीट और महिला साथ दुर्व्यवहार की आशंका को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को इन स्थानों पर विवाद, मारपीट की आशंका को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी र खने के निर्देश दिए गए है।

तेज रफ्तार, स्टंट और शराब पर कार्रवाई

नए साल के जोश में सड़क पर तेज रफ्तार बाइकिंग, स्टंटबाजी और ट्रिपल लोडिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी,साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए प्रमुख सड़कों और पिकनिक स्थलों के आस पास ब्रेथ एनालाइजर से जांच अभियान चलाया जाएगा।

रातभर गश्ती और सोशल मीडिया पर निगरानी

नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर पहली जनवरी तक जिले में रातभर गश्ती की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में डायल 112 सेवा को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है, वहीं अफवाहों और आपत्तिजनक पोस्ट पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने नववर्ष 2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर ली है। संदेश स्पष्ट है, जश्न जरूर मन लेकिन कानून की हद में रहकर, वरना कार्यवाही सख्त होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement