रायपुर, 31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) के 20 अधिकारियों को विभिन्न वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत कर नए साल का तोहफा दिया है।
मंत्रालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी ) की बैठक में इन अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी गई है।डीपीसी के फैसले के अनुसार कुल 20 आईएएसअधिकारियों को विभिन्न वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत किया गया है। इनमें1 प्रमुख सचिव, 6 सचिव, 8 विशेष सचिव, 5 संयुक्त सचिव शामिल हैं। प्रमुख सचिव के कई पद रिक्त होने के बावजूद 2001 बैच से केवल एक अधिकारी पात्र होने के कारण उन्हें पदोन्नति दी गई।
मंत्रालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2001 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति देने को डीपीसी ने हरी झंडी दे दी है। वे वर्तमान में सचिव कृषि एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव के रूप में पदोन्नत किया जा रहा है। इनमें आकाश छिकारा, रोहित व्यास, मयंक चतुर्वेदी, कुणाल दुदावत और चंद्रकांत वर्मा शामिल हैं। इस बैच के तीन अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। रोहित व्यास (जशपुर), मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़), कुणाल दुदावत (कोरबा), 2010 बैच के अधिकारियों को सचिव पद पर प्रोन्नत किया गया है। 2010 बैच के लंबित पदोन्नति 2010 बैच के जिन आईएएस अधिकारियों जेपी मौर्या, डॉ. सारांश मित्तर, पीएस एल्मा, रमेश शर्मा और धर्मेंद्र साहू को सचिव पद पर प्रोन्नत किया गया है । कार्तिकेय गोयल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसी बैच की रानू साहू निलंबित होने के कारण पदोन्नति से वंचित रहीं।
डीपीसी ने 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी दी है। इनमें गौरव सिंह, अजीत बसंत, विनीत नंदनवार, इंद्रजीत चंद्रवाल, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कटारा और पीएस ध्रुव शामिल हैं। नम्रता गांधी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण प्रोफार्मा प्रमोशन की पात्र रहीं। इस बैच के चार अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं, जिसमें गौरव सिंह (रायपुर), अजीत बसंत (सरगुजा), राजेंद्र कटारा (बलरामपुर), इंद्रजीत चंद्रवाल (खैरागढ़), शामिल हैं ।
