लखनऊ के जलकल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लखनऊ के जलकल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह

Date : 31-Dec-2025

 लखनऊ, 31 दिसम्बर । लखनऊ के ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों का योगदान शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इन कर्मचारियों ने वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया चरण है, जिसमें अब वे अपने परिवार और समाज के लिए अधिक समय दे सकेंगे।

समारोह में उपस्थित पार्षद संदीप शर्मा, पार्षद राजेश सिंह ‘गब्बर’, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, संतोष राय, भाजपा नेता संतोष दुबे, महिमा सिंह तथा जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

31 दिसम्बर 2025 को जलकल विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में महेश कुमार शुक्ला (गैंगमैन), दिलीप राज गुप्ता (गैंगमैन), मनोज कुमार (वेल्डर), अजय कुमार वर्मा (पंप ऑपरेटर), सुनील कुमार सिंह (गैंगमैन), माता राम (पंप ऑपरेटर) और ज्ञानेश कुमार शर्मा (पंप ऑपरेटर) शामिल रहे। इन सभी कर्मचारियों ने वर्षों तक विभागीय सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और विभागीय सहयोग व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना के साथ हुआ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement