रायपुर : आरएसएस प्रमुख डाॅ. भागवत आज सामाजिक सद्भावना बैठक में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर : आरएसएस प्रमुख डाॅ. भागवत आज सामाजिक सद्भावना बैठक में होंगे शामिल

Date : 01-Jan-2026

 रायपुर 01 जनवरी । राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। डाॅ. भागवतआज गुरुवार काे तीसरे दिन राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक सद्भावना बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में सामाजिक समरसता और समकालीन विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी समाज और समुदायों के प्रमुख, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रित किया गया है। बैठक का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समरसता, सहयोग और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श करना है। बैठक में डॉ. मोहन भागवत सामाजिक सद्भाव, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना पर मार्गदर्शन देंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement