उपराष्ट्रपति कल से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उपराष्ट्रपति कल से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

Date : 01-Jan-2026

नई दिल्ली, 01 जनवरी । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 और 3 जनवरी को तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार कल वे चेन्नई में डॉ. एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। बाद में ताज कोरोमंडल में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

वे शाम को चेन्नई के कलाइवनार अरंगम में एक सार्वजनिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा लोक भवन में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह होगा।

अगले दिन शनिवार को उपराष्ट्रपति वेल्लोर गोल्डन टेम्पल में श्री शक्ति अम्मा के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में वे चेन्नई के ट्रिप्लिकेन में कलाइवनार अरंगम में 9वें सिद्ध दिवस समारोह में शामिल होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement