गुवाहाटी, 1 जनवरी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया को उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक संदेश में कहा कि सिंधिया उत्तर-पूर्व क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और समग्र विकास को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ क्षेत्र का सर्वांगीण उत्थान हो रहा है। डॉ. सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे मां भारती की सेवा में इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहें।
