अमित शाह तीन दिवसीय असम प्रवास पर आज रात पहुंचेंगे सिलचर | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

अमित शाह तीन दिवसीय असम प्रवास पर आज रात पहुंचेंगे सिलचर

Date : 19-Feb-2026

 गुवाहाटी, 19 फरवरी । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात असम के कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर पहुंचेंगे। वह असम का तीन दिवसीय दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाह 20 फरवरी को भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ बीएसएफ के नौतनपुर सीमा चौकी का दौरा करने से पहले जिला मुख्यालय शहर सिलचर में रात बिताएंगे, इस दौरान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस अग्रिम पोस्ट दौरे के दौरान चुनाव से पहले सीमा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नतुनपुर में, अमित शाह वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम (वीवीपी) लॉन्च करेंगे, जो कि सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आजीविका सुधारने के लिए एक केंद्रीय पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के अवसर पैदा करके और कनेक्टिविटी को अपग्रेड करके दूरदराज़ के गांवों से पलायन को रोकना है।

उसी दिन शाम के समय शाह बराक घाटी में एक भाजपा रैली को संबोधित करेंगे, और इस क्षेत्र में पार्टी के चुनाव अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। बराक घाटी, जो तीन जिलों में फैली हुई है, दक्षिणी असम में भाजपा की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। रैली के बाद, वह त्रिपुरा के अग्रताल तक यात्रा करेंगे और उसी शाम गुवाहाटी लौट आएंगे।

शनिवार को शाह गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुवा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह पहली बार होगा जब यह परेड पूर्वोत्तर में आयोजित की जा रही है, जो क्षेत्र के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

वे गुवाहाटी के पास सोनापुर के कसुतोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की नींव भी रखेंगे।

भाजपा 126 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, चुनाव मार्च–अप्रैल में होने की संभावना है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम तीन दिनों तक गुवाहाटी में रहते हुए सभी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा कर लौट चुका है। माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement