फतेहाबाद : महिला के खाते से लाखों रुपये निकाले, केस दर्ज | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

फतेहाबाद : महिला के खाते से लाखों रुपये निकाले, केस दर्ज

Date : 19-Feb-2026

 फतेहाबाद, 19 फरवरी । फतेहाबाद में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर महिला के खाते से 9.54 लाख रुपये की राशि निकलवा ली। महिला को जब अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला तो उसने इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद गुरूवार को साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव झलनियां निवासी कविता पत्नी बलबीर ने कहा है कि वह घरेलू कार्य करती है जबकि उसका पति खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका बैंक ऑफ इंडिया में खाता है,जिसमें फसल के पैसे आते रहते हैं। महिला ने कहा कि 16 फरवरी को उसे पैसों की जरूरत थी तो उसने अपने खाते में फोन पे से बैलेंस चैक किया तो पाया कि उसके खाते में केवल 52 हजार 250 रुपये थे जबकि उसके खाते में 10 लाख रुपये होने चाहिए थे। इस पर उसने तुरंत बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाई तो उसे पता चला कि किसी द्वारा उसके खाते से एक से 13 फरवरी तक 9 लाख 54 हजार 579 रुपये निकाले गए हैं।महिला का आरोप है कि खाते से पैसे निकलवाने को लेकर उसे बैंक द्वारा कोई मैसेज भी नहीं मिला था। महिला ने कहा कि एक फरवरी को उसके खाते से चार बार में कुल 98 हजार रुपये, 2 फरवरी को 98 हजार रुपये, 5 फरवरी को एक लाख 39 हजार रुपये, 6 फरवरी को 98 हजार रुपये, 7 फरवरी को 98 हजार रुपये, 8 फरवरी को 98 हजार रुपये, 10 फरवरी को 98 हजार रुपये, 12 फरवरी को 98 हजार रुपये, 13 फरवरी को 5 बार में 79 हजार 528 रुपये सहित कुल 9 लाख 54 हजार 579 रुपये निकाले गए हैं। इस पर महिला ने इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement